संत श्री सिंगाजी महाराज का पावन समाधि दिवस श्रावण सुदी नवमी को ग्राम बरजोरपुर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया
संत सिंगाजी महाराज की समाधि दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
संवाददाता: राजेंद्र गोहे, बीजादेही
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
बरजोरपुर। क्षेत्र के आराध्य संत, लोकदेवता एवं समाज सुधारक संत श्री सिंगाजी महाराज का पावन समाधि दिवस श्रावण सुदी नवमी को ग्राम बरजोरपुर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। संत सिंगाजी महाराज की समाधि दिवस तिथि को श्रद्धालु लगातार 467 वर्षों से परंपरागत रूप से मनाते आ रहे हैं।
समाधि दिवस के अवसर पर बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर सिंगाजी बाबा के भजनों और मंगलाचार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था समर्पित करते हुए महाआरती में भाग लिया और घी के हलवे की मुख्य प्रसादी के साथ भंडारा प्रसादी ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
मंदिर के पुजारी सहदेव महाराज ने बताया कि श्रावण नवमी के अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर घी, नारियल, तोरण और तुलादान कर अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। विशेष रूप से ताजे आम के फल भी बाबा के चरणों में प्रसादी स्वरूप चढ़ाए जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान हलवे की प्रसादी भक्तों में बड़े भाव और श्रद्धा के साथ वितरित की गई। श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर स्वयं को धन्य माना। भक्तों का विश्वास है कि संत सिंगाजी महाराज उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
सदियों से चली आ रही इस परंपरा ने संत सिंगाजी महाराज के प्रति जनमानस की गहरी आस्था को और मजबूत किया है। आज भी क्षेत्र के लोगों के लिए बाबा सिंगाजी विश्वास, भक्ति और मानवता के प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
🚨 बैतूल ब्रेकिंग: जिले में मौसम ने बदली करवट, बारिश को लेकर अलर्ट।
🚨 आमला: अंतरजिला नकबजन गिरोह का खुलासा, लाखों के जेवर बरामद।
🚨 मुलताई: पत्रकार को कथित धमकी के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन।
🚨 बैतूल: जिले में कानून-व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रशासन अलर्ट।
🚨 चिचोली: सावन में 120 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।
🚨 भैंसदेही: बिजली पोल टूटने से कई गांवों में बिजली संकट, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
🚨 बैतूल: जिला अस्पताल की बिजली व्यवस्था को लेकर शिकायत का मामला सामने आया।
🚨 बैतूल: पुलिस की कार्रवाई और अपराध से जुड़ी खबरों पर जिले में नजर।
🚨 मुलताई-आमला: ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रशासन से समाधान की मांग।
🚨 बैतूल अलर्ट: बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | बैतूल





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें